फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तापमान के साथ ही बढ़ी अघोषित बिजली कटौती

Sun, 15 Jun 2025 03:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जमुनहा के तुलसीपुर में बिजली कटौती के बाद हाथ पंखा झलता दुकानदार।
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में तापमान बढ़ने व हवा की गति कम होने के कारण लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। वहीं, अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों को 18 तो नगरीय क्षेत्रों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप से तपती दोपहरी में जहां लोग पसीने से तरबतर हैं। वहीं इमरजेंसी रोस्टिंग के नाम पर की जाने वाली अघोषित बिजली कटौती लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग घरों में कूलर व एसी लगवा रहे हैं। वहीं, बिजली न रहने से यह उपकरण भी शोपीस साबित हो रहे हैं। कई बार बिजली रहने के बाद भी कम वोल्टेज से पंखे भी नहीं चल पा रहे हैं।
गिलौला क्षेत्र में कागजों पर सुबह 11:15 से दोपहर 02:15 बजे तक व शाम को 06:15 से 09:15 बजे तक विद्युत कटौती का रोस्टर जारी किया गया है। इसी तरह से जमुनहा क्षेत्र में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक व 02:15 से 05:15 तक रोस्टिंग रहती है। ऐसे ही भंगहा क्षेत्र में सुबह पांच से आठ बजे तक व सिरसिया क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दो बजे तक रोस्टिंग जारी की गई। जबकि शेष समय को इमरजेंसी रोस्टिंग की तरह प्रयोग किया जाता है। ऐसे में कभी एक घंटे तो कभी आधे-आधे घंटे पर दिन में कई बार बिजली कटौती की जाती है।
विज्ञापन

बॉक्स में
रोस्टिंग का समय विद्युत बोर्ड से निर्धारित होता है। शहरी क्षेत्र में 24 व ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। कई बार लाइन में फाल्ट आने पर आपूर्ति बाधित होती है।
विज्ञापन

- राजनरायन, अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें