इकौना तहसील परिसर में कर्बला की भूमि के लिए प्रदर्शन करते लोग।
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना तहसील के आसपास ताजिया दफन करने के लिए भूमि चिह्नित कराने की मांग पर शनिवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने तहसील में प्रदर्शन किया। सभी ने एसडीएम से स्थान चिह्नित कराने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि इकौना तहसील परिसर के बगल में ताजिया दफन करने वाले कर्बला की भूमि को प्रशासन ने तालाब की भूमि बताते हुए खाली करा दिया। अब जब मोहर्रम का पर्व नजदीक है तब भी प्रशासन ने ताजिया दफन करने के लिए दूसरी भूमि चिह्नित नहीं की है। वहीं एसडीएम इकौना ओमप्रकाश ने बताया कि ताजिया दफन करने के लिए तहसील से पूरब खावा पोखर गांव में जमीन चिह्नित की गई है। जिसकी जानकारी मोहर्रम कमेटी के लोगो को पीस कमेटी की बैठक में दी जा चुकी है। अब भ्रम जैसी कोई स्थिति नहीं है।