फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बदलते ही शुरू हो गई अघोषित कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में मौसम अब परिवर्तित हो रहा है। इसके साथ ही अघोषित बिजली कटौती का सिलसिला भी बढ़ गया है। बार बार होने वाली बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। जरूरत के वक्त आपूर्ति बाधित कर दिए जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में मौसम परिवर्तित हो रहा है। ऐसे में बढ़े मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए लोगों को अब पंखे का सहारा भी लेना पड़ रहा है। वहीं इसके विपरीत बदलते मौसम के साथ ही अघोषित बिजली कटौती का सिलसिला भी बढ़ गया है। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के तहत कटौती की जा रही है। इसके साथ ही शाम होते ही शुरू होने वाली अघोषित बिजली कटौती सुबह तक जारी रहती है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं।
यही हाल कस्बों सहित तहसील व जिला मुख्यालय की बाजारों का भी है। जहां बार बार होने वाली कटौती से आम जन परेशान है। जरूरत के वक्त आपूर्ति बाधित कर दिए जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। इसकी शिकायतों के बाद निगम के जिम्मेदार अधिकारी कभी फाल्ट तो कभी शट डाउन होने की बात कह अपनी जिम्मेदारी से मुक्ति ले रहे हैं।
विज्ञापन

इससे उपभोक्ताओं में पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता पावर कॉर्पोरेशन रमाशंकर मौर्य बताते हैं कि किन कारणों से कटौती की जा रही है, इसकी जानकारी कर अनावश्यक आपूर्ति बाधित न करने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
ट्रक की टक्कर से टूटा विद्युत पोल
भिनगा नगर के अब्दुल कलाम नगर निवासी हृदयराम यादव की ओर से भिनगा परसा मार्ग पर भवन निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार की रात मौरंग लेकर आया एक ट्रक अचानक विद्युत पोल से टकरा गया। इससे पोल टूट गया। यह पोल हाई टेंशन लाइन के सहारे खड़ा है। इसे यदि जल्द नहीं बदला गया तो किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में स्थानीय निवासियों ने अधिशासी अभियंता से पोल बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें