फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रेडियोलॉजिस्ट के बिना अल्ट्रासाउंड जांच ठप

Thu, 11 Sep 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। इकौना सीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने से लोगों को अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में करीब सात माह पूर्व आई अल्ट्रासाउंड मशीन सीएचसी में धूल फांक रही है। मरीजों को महंगे दाम पर प्राइवेट पैथोलॉजी से जांच करानी पड़ रही है।
विज्ञापन


इकौना सीएचसी में प्रतिदिन करीब 400 मरीजों की ओपीडी की जाती है। इनमें से कई मरीजों को चिकित्सक अल्ट्रासाउंड जांच कराने की सलाह देते हैं। ऐसे में सीएचसी में जांच की सुविधा उपलब्ध न होने से मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए प्राइवेट जांच केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

गौरतलब है कि मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब सात माह पूर्व अल्ट्रासाउंड मशीन इकौना सीएचसी को आवंटित की गई थी, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने से मशीन का संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन




सीएचसी के बाहर कई जांच केंद्र हैं संचालित
जहां एक ओर रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में इकौना सीएचसी में अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो पा रही है, वहीं सीएचसी के बाहर करीब आठ अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित हैं। इनमें जांच कराने के लिए मरीजों को भारी भरकम फीस चुकानी पड़ती है।
विज्ञापन


रेडियोलॉजिस्ट के लिए पत्राचार किया गया है। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होने पर मरीजों को जांच की सुविधा मिलने लगेगी।
-डॉ. अवनीश तिवारी, अधीक्षक, सीएचसी इकौना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें