फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 3334 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर संकट

Thu, 11 Sep 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्रवृत्ति योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत 7160 छात्रों का डाटा विद्यालयों को मिला है, लेकिन विद्यालयों की ओर से मात्र 3826 छात्रों का डाटा ही एनआईसी को फारवर्ड किया गया है। इससे 3334 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन


गांधी जयंती के अवसर पर कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का भुगतान उनके बैंक खाते में किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों का आवेदन जमा कराकर डाटा भेजने का निर्देश विद्यालयों को दिया गया था।

कक्षा नौ व 10 के 4370 व कक्षा 11 व 12 के 4402 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, बावजूद इसके कक्षा नौ व 10 के 3571 व कक्षा 11 व 12 के 3589 छात्रों का ही डाटा विद्यालयों को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


वहीं, प्राप्त डाटा को एनआईसी भेजने में भी विद्यालयों की ओर से लापरवाही बरती गई, कक्षा नौ व 10 के 1935 व कक्षा 11 व 12 के 1891 विद्यार्थियों का डाटा ही विद्यालय स्तर से एनआईसी को भेजा गया है। 3334 विद्यार्थियों का डाटा विभिन्न विद्यालयों की ओर से नहीं भेजा गया।

इसके चलते एनआईसी अब 15 सितंबर तक प्राप्त डाटा से ही विद्यार्थियों के अभिलेखों का मिलान कर पात्र छात्रों को चिह्नित करेगा और समाज कल्याण विभाग को भेजेगा। एनआईसी द्वारा भेजी गई छात्रों की सूची की जांच के बाद समाज कल्याण विभाग 20 सितंबर तक पात्र विद्यार्थियों की सूची छात्रवृत्ति के लिए भेज देगा और 3334 छात्रों के आवेदन अधर में ही रह जाएंगे।


बायोमीट्रिक सत्यापन न होने से ज्यादातर विद्यार्थियों का डाटा अग्रसारित नहीं हो सका है। हालांकि, दो अक्तूबर को कुछ विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलेगी। शेष विद्यार्थियों का डाटा अग्रसारित होने के बाद उन्हें भी छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन

-डॉ. अमरनाथ यति, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें