फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

105 शीशी नेपाली शराब व नशीली दवा के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना प्रभारी दद्दन सिंह शनिवार को हमराहियों के साथ क्षेत्र भ्रमण में निकले थे। इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि रामपुर जब्दी के ईदगाह के निकट एक युवक मौजूद है। जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं।
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान मल्हीपुर के घुड़दौरिया निवासी पंकज कुमार जायसवाल के रूप में हुई। जिसके कब्जे से पुलिस ने 105 शीशी नेपाली शराब बरामद की। जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई है।
वहीं शुक्रवार रात प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर ने मुखबिर से सूचना पर उल्लहवा पुल के पास से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 60 टैबलेट नशीली दवा बरामद की। गिरफ्तार युवक की पहचान सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर के मजरा भरथा निवासी श्रीचंद उर्फ छोटू के रूप में हुई। जिसके विरुद्ध मल्हीपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें