फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ट्रक से कुचलकर दो साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
रामनगर गांव में बच्चे की मौत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : रामनगर गांव में बच्चे की मौत के बाद बिलखते परिजन।
विज्ञापन
तुलसीपुर। बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामनगर निवासी राकेश (30) अपनी पत्नी बीनू (26) और बेटे दिवांश आर्या (02) के साथ मंगलवार शाम बाइक से मल्हीपुर थाना क्षेत्र के रमवापुर स्थित ससुराल जाते समय ट्रक की चपेट में आ गए। साईंगांव के पास बाइक में ट्रक की टक्कर लगने से मासूम दिव्यांश गिरकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, राकेश व बीनू घायल हो गए।
विज्ञापन

राकेश कुमार ने बताया कि उनके ससुर का गिरधारी लाल की मौत हो गई थी और मंगलवार को मृत भोज था। इसमें शामिल होने के लिए वो पत्नी बीनू व बेटे दिवांश के साथ के बाइक से ससुराल रमवापुर जा रहे थे। उन्होंने हेलमेट भी लगा रखा था। इस दौरान मल्हीपुर-बाबागंज मार्ग पर सांईगांव चौराहे के पास बाबागंज की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक की बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में मासूम बेटे की मौत से पति-पत्नी बेहाल हैं। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें