श्रावस्ती। अग्निशमन केंद्र भिनगा में मंगलवार को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान शहीद कर्मियों को पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय शर्मा ने कहा कि आज के दिन ही मुंबई में बंदरगाह पर एक वाहन वाहक जहाज में लगी आग को बुझाते समय 66 अग्निशमन कर्मी शहीद हो गए थे। तभी से अग्निशमन विभाग के शहीद जवानों को नमन करने के लिए स्मृति दिवस मनाया जाता है। अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि आज से ही 20 अप्रैल तक अग्निसुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर अग्निशमन विभाग के कर्मी मौजूद रहे।