फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti: गौहत्या के दो वांछित आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक घायल

Mon, 30 Jun 2025 05:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती में गोवध के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। मौके से एक गोवंश, तमंचा, चाकू व गोवध के उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार आराेपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावस्ती जिले के कटरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर के मजरा होलईपुरवा गांव में 24 जून को गन्ने के खेत में पशु के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई थी। जांच में यह अवशेष गोवंश के निकले, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में मुनव्वर और मुनसरीफ के नाम सामने आए, जो तब से फरार चल रहे थे।

विज्ञापन


रविवार रात मुखबिर की सूचना पर एसओजी टीम और कटरा पुलिस ने मरवटिया नहर पुल के पास बाग में छापा मारा, जहां आरोपी एक और गोवंश को बांधकर हत्या की तैयारी में थे। पुलिस को देख आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई। मुठभेड़ में आरोपी मुनव्वर के पैर में गोली लगी और दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया।

ये भी पढ़े- UP Politics: बिहार के रास्ते यूपी के आकाश पर छाने की तैयारी में आनंद, रणनीति के तहत सौंपी गई कमान
विज्ञापन


पकड़े गए मुनव्वर श्रावस्ती के  बहराइच के विशेश्वरगंज क्षेत्र के मझवा बनकट और मुनसरीफ मल्हीपुर के लक्ष्मणपुर कोठी का निवासी है। दोनों के कब्जे से 315 बोर तमंचा, कारतूस, दो बांका, चाकू, लकड़ी का ठीहा और गोवध के अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। घायल आरोपी को इकौना के सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: बिजली चोरों को पकड़ने के लिए गलियों की खाक छान रहीं एसडीओ, टीम ने सुबह साढ़े पांच बजे मारा छापा

एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने जानकारी दी कि मुनव्वर पर पहले से 5 और मुनसरीफ पर 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक शंभू सिंह की ओर से आवश्यक कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। सोशल मीडिया पर मुठभेड़ और गिरफ्तारी से जुड़े फोटो-वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनकी पुष्टि पुलिस ने की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें