फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

730 शीशी नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस व एसएसबी की गिरफ्त में नेपाली शराब व तस्कर। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। नेपाल से तस्करी करके लाई जा रही 730 शीशी शराब के साथ पुलिस व एसएसबी की टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी शराब भारतीय क्षेत्र में शनिवार रात बेचने के लिए ला रहे थे।
विज्ञापन

भरत नेपाल सीमा पर छोटकी सुइया के पास शनिवार की रात एसएसबी व पुलिस गश्त कर रही थी। तभी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बाइक पर कुछ लोग नेपाली शराब लेकर आ रहे हैं। सूचना पर संयुक्त टीम ने छोटी सुइया के पास घेराबंदी करके नेपाल से आ रहे दो लोगों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान दोनों के पास से 730 शीशी नेपाली शराब बरामद की गई। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम राजकुमार निषाद व पप्पू यादव बताया। दोनों भिनगा कोतवाली क्षेत्र के खैरीकला गांव के रहने वाले हैं। राजकुमार के पास से 371 व पप्पू यादव के पास से 359 शीशी शराब बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों को टीम ने सिरसिया पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें