फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी लेने गई दो बहनों की राप्ती में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। परसा निवासी दो बहनें गांव के कुछ अन्य बच्चों के साथ बृहस्पतिवार को राप्ती नदी के किनारे मिट्टी निकालने गई थीं। जहां दोनों परसा बांध के निकट से मिट्टी निकाल रही थीं। इसी बीच बहनों का पैर फिसलने के कारण वह नदी में गिर गईं। जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसा निवासिनी नंदनी (7) व चांदनी (10) पुत्री गोविंद मौर्या बृहस्पतिवार को गांव के अन्य बच्चों के साथ राप्ती नदी किनारे से मिट्टी निकालने गई थीं। दोपहर को दोनों बहनें परसा बांध के पास राप्ती नदी के किनारे से मिट्टी निकाल रही थीं।
इसी बीच पैर फिसलने के कारण दोनों बहनें नदी में गिर गईं। जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई। साथ में मौजूद अन्य बच्चों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाला। परिजनों की सूचना पर पहुंची परसा पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें