फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भूमि विवाद में दो को मारी गोली, गंभीर

Mon, 02 Mar 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भयापुरवा गांव के पास भिनगा की ओर से जा रहे बाइक सवारों पर कार सवारों ने सोमवार को फायर झोंक दिया। इसके बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सिरसिया क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर निवासी सुनील दत्त त्रिपाठी (35) ने बताया कि वह बाइक से एसपी से मिलने भिनगाआए थे, लेकिन वकील के न मिलने के कारण वह एसपी से बिना मिले ही वापस घर जा रहे थे। उनके साथ गांव के ही अर्जुन गिरी (40) भी थे।

भिनगा-लक्ष्मणपुर मार्ग पर भयापुरवा गांव के निकट कार सवार विपक्षियों ने बाइक के सामने अपनी कार खड़ी कर दी। इसके बाद ताबड़तोड़ फायर कर उनको व अर्जुन को घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी भाग गए।
विज्ञापन


भिनगा पुलिस ने दोनों घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. राहुल कुमार शुक्ला ने बताया कि सुनील के हाथ में तथा अर्जुन के पैर में गोली लगी है।

सुनील दत्त त्रिपाठी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा है। हालांकि न्यायालय से उनके पक्ष में भूमि विवाद का निस्तारण हो चुका है। इसी बात से आहत विपक्षी अवधेश कुमार, अभिनव, राजकिशोर व बबलू ने इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें