फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सड़क हादसों में दो लोग घायल, गंभीर

Mon, 02 Mar 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला/जमुनहा। बौद्ध परिपथ पर सोमवार को व मल्हीपुर क्षेत्र में रविवार को हुए हादसों में दो लोग घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कोटमुबारकपुर गांव निवासी प्रमोद यादव (40) दूध बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सोमवार को वह दूध देने के लिए बाइक से गिलौला गए थे, दूध देने के बाद वह घर लौट रहे थे। बौद्ध परिपथ पर पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी।

हादसे के बाद एसयूवी सवार वाहन मौके पर ही छोड़कर भाग गया। गंभीर रूप से घायल प्रमोद को निजी वाहन से सीएचसी गिलौला पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।


उधर, मल्हीपुर क्षेत्र के सागर गांव निवासी अमेरिका प्रसाद (50) रविवार रात कुछ सामान लेने किराना दुकान जा रहे थे। संतलिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार भाग गया।हादसे में गंभीर रूप से घायल अमेरिका को परिजनाें ने एंबुलेंस से सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें