फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जानकी नगर निवासी सहीम उर्फ सलीम व रहीस गो हत्या के मामले में वांछित थे। जिनके विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम सहित वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से दोनों फरार थे।
विज्ञापन

जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जिन्हें प्रभारी निरीक्षक भिनगा धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर जानकी नगर स्थित अलीमुद्दीन के भट्ठे के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने सलीम के कब्जे से एक देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया। जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें