श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप अभी भी जारी है। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं, इकौना के लक्खी भारी निवासी एक व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ भी हुआ है। जिसे एहतियात बरतने का निर्देश देते हुए घर भेजा गया है।
जिले में गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में जमुनहा के महरू मुर्तिहा निवासी एक व्यक्ति व गिलौला के सिटकहना निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। दोनों को होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां आसपास रह रहे लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। वहीं इकौना के लक्खीभारी निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमण से स्वस्थ भी हुआ है। जिले में अब तक 2,00,214 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है।
इनमें से 1,99,129 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। कुल 1313 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 18 लोगों की कोरोना के चलते मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय कुल 27 एक्टिव केस हैं। भिनगा में दो कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि कोरोना से सावधानी बरतकर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए बगैर मास्क घर से बाहर न निकलें। एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखें।