फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तीन घंटे में दो नवजातों की मौत, परिजनों का हंगामा

Mon, 18 Aug 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती दो नवजात की मात्र तीन घंटे के भीतर मौत हो गई। इससे उनके परिजन भड़क गए और चिकित्सकीय स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। चिकित्सकों के समझाने पर परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन


सिरसिया क्षेत्र के ग्राम सोनौढ़ा तराई निवासी विश्वनाथ की पत्नी आरती को शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया गया। देर रात प्रसव हुआ। नवजात के सांस लेने में समस्या होने पर चिकित्सकों ने उसे रात लगभग तीन बजे एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कर दिया। भोर लगभग साढ़े चार बजे नवजात की मौत हो गई।

शिशु की मौत से परिजन बिलख पड़े और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। चिकित्सकों ने किसी तरह समझाकर परिजनों को शांत कराया।

इसी बेड पर भर्ती गिलौला क्षेत्र के ग्राम मनिकापुर खुर्द निवासी जितेंद्र की पत्नी रोशनी के नवजात की भी मौत हो गई। एक ही बेड पर भर्ती दो-दो नवजात की मौत से चिकित्सालय में हड़कंप मच गया। बताते चलें कि गिलौला निवासी जितेंद्र की पत्नी का प्रसव सीएचसी गिलौला में हुआ था। नवजात के सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे चिकित्सकों ने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के एसएनसीयू वार्ड के लिए रेफर किया था।
विज्ञापन


हंगामा कर रहे सिरसिया निवासी परिजनों ने आरोप लगाया कि उनका बच्चा स्वस्थ था और उसे बहुत समस्या नहीं थी। उसे गंभीर रूप से बीमार बच्चे के बेड पर भर्ती कर दिया गया। जब हम लोगों ने बच्चे को अलग शिफ्ट करने की मांग की, तो जिम्मेदार भड़क गए। इसके चलते गिलौला क्षेत्र निवासी बच्चे की मौत हो गई और उसके तीन घंटे बाद उनके बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें