फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दो और मदरसे हुए ध्वस्त, दो कराए गए सील

Thu, 08 May 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सरकारी भूमि पर मदरसे को कराया गया ध्वस्त।
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में बगैर मान्यता व सार्वजनिक भूमि पर बने मदरसों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। बुधवार को एसडीएम भिनगा व जमुनहा के नेतृत्व में गठित टीम ने दो मदरसों को ध्वस्त कराया। साथ ही दो अन्य मदरसों को सील भी किया।
विज्ञापन

एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज ने बुधवार को ग्राम केशवापुर जोगिन भरिया में सरकारी भूमि पर बने मदरसा दारुल उलूम सुन्नते गुलशने रजा को ध्वस्त कराया। वहीं एसडीएम जमुनहा संजय राय ने रामपुर बस्ती में सरकारी भूमि पर स्थित मदरसा गाजिया अनवारे रजा को जेसीबी लगाकर ध्वस्त कराया। इसके साथ ही बुधवार को बगैर मान्यता संचालित दो मदरसों पर चिह्नांकन कर उन्हें सील किया गया। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह कार्रवाई अभी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें