अयोध्या। जिले के दो न्यायिक अधिकारियों को प्रोन्नति देकर अपर जिला जज बनाया गया है। हाईकोर्ट इलाहाबाद की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह को अपर जिला जज बनाया गया है। यह शैलेंद्र सिंह यादव फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय के स्थान पर कार्य करेंगे। शैलेंद्र सिंह यादव को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।
लघुवाद न्यायाधीश यशपाल को भी अपर जिला जज के पद पर प्रोन्नत करके फास्ट ट्रैक कोर्ट का जज बनाया गया है। वह फास्ट ट्रैक कोर्ट नरेंद्र नाथ त्रिपाठी के स्थान पर कार्य करेंगे। नरेंद्र नाथ त्रिपाठी अब अपर जिला जज के पद पर कार्य करेंगे।