फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस की वारदात के आरोपियों को दो फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। हाथरस में युवती के साथ हुई हैवानियत व उसकी मौत से जिले के लोगों में आक्रोश है। इससे नाराज सपा महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान जुलूस में शामिल महिलाओं ने श्रद्धांजलि देते हुए आरोपियों को फांसी देने की मांग की।
विज्ञापन

हाथरस में युवती संग हुई दरिंदगी और उसकी मौत से लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। इसके विरोध में सपा महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सरोजिनी शर्मा के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार सभी मोर्चों पर विफल है।
हर दिन कहीं न कहीं कोई न कोई बहन बेटी दरिंदगी का शिकार हो रही है। सरकार के मंत्री तक इस हैवानियत के खेल में शामिल रहे हैं। सरकार ऐेसे हैवानों पर कार्रवाई न कर उन्हें बचाने में लगी हुई है। हाथरस की मासूम भी सरकार के गलत नीतियों के कारण ही हैवानियत का शिकार बनी। सरकार प्रदेश की दोषियों को बीच चौराहे पर फांसी दे।
विज्ञापन

माफियाओं व गुंडों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने का दावा करने वाली सरकार ऐसे हैवानों को चौराहे पर खड़ा कर उन्हें सजा दे। ताकि फिर कोई बहन बेटी व मासूम हैवानियत की शिकार न हो। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से योगी सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता व महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें