फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्ध तपोस्थली का 51 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती स्थित बुद्धा थीम पार्क टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर वर्ल्ड पीस बेल का कायाकल्प कराया जाएगा। स्वदेशी दर्शन के तहत बौद्ध तपोस्थली में होने वाले इस सौंदर्यीकरण कार्य के लिए उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को कार्यदाई संस्था नामित किया गया है। इस कार्य पर 51 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वदेशी दर्शन के तहत बुद्धा थीम पार्क टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर वर्ल्ड पीस बेल का कायाकल्प व सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को कार्यदाई संस्था नामित किया गया है। सौंदर्यीकरण के इस कार्य पर 51 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
जिनमें से 30 करोड़ रुपये से इलेक्ट्रिकल कार्य होगा। वहीं 21 करोड़ रुपये से भवन तैयार कराया जाएगा। इसके लिए बुधवार को जिलाधिकारी टीके शिबू ने तपोस्थली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने वहां मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सौंदर्यीकरण के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

मार्च तक हर हाल में यह निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाए। भवन निर्माण की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान डीएम ने जेतवन स्थित आनंद बोधि वृक्ष, गंध कुटी, अंगुलिमाल स्तूप, कच्ची व पक्की कुटी का भी भ्रमण किया। डीएम ने स्तूप पर उगी घास के लिए नाराजगी जताते हुए संबंधितों को साफ सफाई के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान डीएम ने कहा कि श्रावस्ती में जो भी अवशेष है वह हमारी धरोहर है। इससे विश्व में हमारी पहचान है। इस पहचान को बनाए रखने के लिए हमें श्रावस्ती के अवशेषों को संजोए रखना है। जिससे हमारे देश की पहचान विश्व में बनी रहे। इस मौके पर हरिद्वार सिंह, हल्का लेखपाल राजकुमार मौर्य, एके मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें