फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना/सिरसिया (श्रावस्ती)। अंधरपुरवा घाट, मोहनीपुर व सिरसिया में हुए हादसे के दौरान दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक अन्य घटना में घायल जिंदगी व मौत से जूझ रहा है। उसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। घटना के समय बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन

मुर्तिहा भयापुरवा निवासी जोगिंदर सिंह उर्फ अवनीश सिंह रविवार देर शाम इकौना से अपने घर आ रहे थे। वह अंधरपुरवा राप्ती पुल पर पहुंचे ही थे कि भिनगा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे वह सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि इस दौरान ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भाग गया।
गंभीर रूप से घायल जोगेंद्र सिंह उर्फ अवनीश सिंह को वहां मौजूद लोगों ने सीएचसी इकौना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची इकौना पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी होने पर परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दुर्घटना के समय अवनीश हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के पुत्र सचिन कुमार सिंह तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली व चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं बौद्ध परिपथ स्थित मोनीपुर तिराहे पर सुधौंली निवासी मेराज (19) पुत्र मुख्तार अली को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मुख्तार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। वहीं सिरसिया थाना क्षेत्र के पशपुरवा निवासी अमेरिका प्रसाद (50) पुत्र रामलखन सोमवार सुबह दूध देने सिरसिया गया था।
वापस घर लौटते समय शिवगढ़ ग्रांव के निकट किसी वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी सिरसिया पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं वाहन चालक मौके पर रुके बिना वाहन सहित भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें