फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो बाइक सवारों की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। बहराइच से भिनगा की ओर आ रही एक मोटर साइकिल को पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दिया। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया गया है। सोनवा के बेड़सरी गांव निवासी चारों युवक एक ही मोटर साइकिल पर सवार थे। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम बेड़सरी निवासी किशोर कुमार (30) पुत्र अलखराम मंगलवार को मोटर साइकिल से बहराइच गया था। जहां से देर शाम वह वापस घर लौट रहा था। इस दौरान मोटर साइकिल पर उसके साथ गांव के ही नरेश (28) व वेदराज (30) पुत्रगण गुल्ले और भुजऊ (23) पुत्र बाबूलाल भी सवार थे। इस दौरान मोटर साइकिल सवार चारों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
जैसे ही किशोर मोटर साइकिल लेकर भिनगा बहराइच फोरलेन स्थित रतनापुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दिया। टक्कर तेज होने के कारण मोटर साइकिल अनियंत्रित हो फोरलेन के डिवाइडर से जा टकराई। इसमें किशोर कुमार व नरेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि भुजऊ व वेदराज को गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची सोनवा व बहराइच के थाना दरगाह शरीफ पुलिस द्वारा दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल बहराइच पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें