फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नहाते समय नहर में डूबे दो भाई, पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी

Sat, 24 May 2025 04:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती में नहाते समय दो भाई नहर में डूब गए। पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है। घटना से घरवालों में चीख पुकार मच गई।   
विज्ञापन
नहर में डूबे भाइयों की तलाश में जुटे गोताखोर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के श्रावस्ती में शनिवार की दोपहर नहाते समय दो भाई नहर में डूब गए। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश करने में जुटी है। 

विज्ञापन


मामला हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के देवरा के माजरा भाटनदेवरा गांव का है। गांव निवासी सरवर (24) पुत्र शेर अली अपने छोटे भाई बसारत (22) के साथ दोपहर को राप्ती सरयू योजक नहर में नहाने गया था। दोनों ने अपनी चप्पल, कपड़ा, साबुन, तौलिया समेत अन्य सामान नहर के किनारे रख दिया। इसके बाद नहर में नहाने लगे। 

यह भी पढ़ेंः- Ayodhya: राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद लेफ्टिनेंट शशांक का अंतिम संस्कार, जमथरा घाट पर पंचतत्व में हुए विलीन
विज्ञापन


इसी समय पैर फिसलने से सरवार अचानक गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए बसारत भी गहरे पानी में उतर गया। कुछ ही देर में दोनों भाई नहर में डूब गए। पास में मवेशी चरा रहे चरवाहों ने देखा तो भागकर पहुंचे। उन्होंने गांव आकर इसकी सूचना ग्रामीणों और परिजनों को दी। 
विज्ञापन


खबर मिली तो परिजन और ग्रामीण भागकर पहुंचे। उधर सूचना पर नायब तहसीलदार विजय प्रकाश गुप्ता के साथ मौके पर थानाध्यक्ष सौरभ सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस गोतोखोर की मदद से दोनों की तलाश करा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें