फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कुएं में डूबकर दो भाइयों की मौत

Sat, 15 Mar 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गोपालपुर के मजरा होलईपुर में कुएं में डूबे युवक को निकालते ग्रामीण। 
विज्ञापन
इकौना/कटरा (श्रावस्ती)। गोपालपुर के मजरा होलईपुरवा निवासी दो भाई बृहस्पतिवार को कुएं में डूब गए। परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों भाइयों को कुएं से निकलवाकर सीएचसी इकौना पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। दो भाइयों की मौत के बाद गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

ग्राम गोपालपुर के मजरा होलईपुर निवासी लवकुश (25) पुत्र नान्हे बृहस्पतिवार को पशुओं के लिए चारा लेने खेत गए थे। इस दौरान उनका छोटा भाई रंजीत (19) भी खेत गया था। बताया जा रहा है कि लवकुश खेत में मौजूद कुएं में झांकने लगा, तभी अचानक वह उसमें गिर गए। उन्हें कुएं में गिरता देख बचाने के लिए रंजीत भी कुएं में कूद गए। कुएं में पानी अधिक होने के कारण दोनों भाई डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को कुएं से बाहर निकाला और सीएचसी इकौना ले गए। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
होली से पूर्व घटी इस घटना से गांव में मातम छा गया। थानाध्यक्ष कटरा योगेश कुमार सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मौत के कारणों का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें