फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विद्युत पोल व पेड़ से टकराकर पलटी पिकअप

Sat, 15 Mar 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय के सामने विद्युत पोल से टकराई पिकअप।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा स्थित दीवानी न्यायालय के सामने शनिवार को पिकअप विद्युत पोल व पेड़ से टकराकर मार्ग किनारे पलट गई। घटना में पिकअप में लदे करीब 700 मुर्गों की मौत हो गई। इस दौरान चालक व दो खलासी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सिरसिया के ग्राम बघौड़ा निवासी इरफान अहमद ने बताया कि उनका पिकअप शनिवार सुबह बहराइच से मुर्गे लेकर बघौड़ा लौट रहा था। भिनगा बहराइच फोरलेन स्थित दीवानी न्यायालय के पास चालक को झपकी आ गई। इससे वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और विद्युत पोल से टकरा गया। बाद में खंभे को तोड़ते हुए पिकअप सामने पेड़ से टकराकर पलट गई। इससे उसमें मौजूद करीब 700 मुर्गों की मौत हो गई, जबकि बघौड़ा निवासी चालक इश्तियाक (20), खलासी मुनीस (18) व हसीब (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बाद में पहुंची जेसीबी से पिकअप को सीधा कराकर भिनगा लाया गया है।
बाइक की ठोकर से ग्रामीण घायल

तुलसीपुर (श्रावस्ती)। हरदत्तनगर गिरंट के ग्राम ददौंरा निवासी प्रेम कुमार उर्फ नेबुलाल (45) शुक्रवार को बाइक से ग्राम गौसपुर गया था। लौटते समय ददौंरा मोड़ के पास जमुनहा बहराइच मार्ग किनारे बाइक से उतरकर वह मार्ग किनारे खड़ा हो गया, तभी पीछे आ रही बाइक अनियंत्रित होकर प्रेमकुमार से टकरा गई। घटना में प्रेम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। घटना के बाद बाइक सवार वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। (संवाद)
विज्ञापन


सड़क हादसे में मामा-भांजा घायल
श्रावस्ती। बहराइच जिले के विशेश्वरगंज के ग्राम मझवा बनकट निवासी रामनिवास (22) व उनका भांजा राम प्रकाश (14) बाइक से शनिवार खरगूपुर से लौट रहे थे। वीरपुर खरगूपुर मार्ग स्थित बलुहा पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी इकौना पहुंचाया। वहां रामनिवास की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल राम प्रकाश का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें