फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो 800 ग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना पुलिस ने शुक्रवार रात गश्त के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से पुलिस ने एक किलो आठ सौ ग्राम गांजा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया।
विज्ञापन

इकौना में तैनात उप निरीक्षक रामदवन यादव, आरक्षी कमलेश कुमार व पन्नेलाल के साथ शुक्रवार रात गश्त पर निकले थे। जहां से लौटते समय मुखबिर की सूचना पर उन्होंने जगतजीत इंटर कॉलेज तिराहा के निकट से दो लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार निजाम के पास से पुलिस ने एक किलो 200 ग्राम व अक्कन के पास से 600 ग्राम गांजा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध इकौना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें शनिवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें