श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के निर्देश पर जिला पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इसी के क्रम में थाना प्रभारी सिरसिया राजेंद्र कनौजिया बुधवार रात हमराहियों के साथ क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे।
इस दौरान थाना प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम चिल्हरिया मोड़ तिराहा के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के घिडियावन निवासी सिरसिया कस्बा के रूप में हुई। वहीं इकौना पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जय सिंह कश्यप को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। जिनके खिलाफ संबंधित पुलिस ने आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की है। (संवाद)