श्रावस्ती। कोरोना का प्रकोप रोकने के लिए न सिर्फ संपूर्ण लॉकडाउन किया गया है, बल्कि नशीले पदार्थों की बिक्री को भी पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है। इसके बावजूद गिलौला कस्बे में चोरी छिपे इसकी बिक्री की जा रही है।
इसका खुलासा करते हुए रविवार को गिलौला पुलिस ने दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से काफी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किया गया। गिलौला पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ गिलौला कस्बे में छापा मारा।
इस दौरान टीम ने भारी मात्रा में तंबाकू, सिगरेट, गुटखा बरामद किया गया। टीम ने गिलौला कस्बा निवासी सत्य प्रकाश गुप्ता व लेंगड़ी गूलर तिराहा निवासी भंवर यादव को गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई।