फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: प्रतिबंधित दवाओं के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती/वीरपुर। नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती इलाके के वीरपुर चौराहे पर सोमवार देर शाम पुलिस व औषधि विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान एक दुकाननुमा कमरे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं। टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा मंगलवार को एसपी ने किया।
विज्ञापन

वीरपुर चौराहे पर नवीन माडर्न थाना प्रभारी लालसाहब सिंह व औषधि निरीक्षक श्रीकांत गुप्ता नशीली दवाओं के प्रति चलाए जा रहे अभियान के तहत पहुंचे। यहां पर चौधरी मेडिकल हाॅल के पीछे एक शटर लगी दुकान में कुछ अवैध गतिविधि की होती दिखी। संदेह के आधार पर पुलिस ने शटर को खुलवाया तो अंदर मौजूद लोग भागने लगे। इस पर पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान इकौना क्षेत्र के ग्राम विशुनापुर निवासी मोहम्मद अतीकुर्रहमान व नवीन मार्डन श्रावस्ती क्षेत्र के ग्राम नरपतपुर निवासी नदीम के रूप में हुई। दुकान की तलाशी के दौरान 864 ट्राइस्पैस कैप्सूल व 10 ट्रामास्यौर-100 इंजेक्शन बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी राहुल भाटी ने बताया कि लाइसेंस न होने के कारण सभी एलोपैथिक दवाओं को औषधि निरीक्षक ने सील कर दिया है।
विज्ञापन

दो वर्ष से कर रहे थे कारोबार
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह बीते दो वर्षों से बिना लाइसेंस के उक्त दुकान संचालित कर रहे थे। आरोपी ग्राहकों को चोरी छिपे दवाओं की सप्लाई करते थे। यदि कोई ग्राहक दुकान पर आता था तो वह उसे अंदर बुलाकर आधा शटर बंद करके दवाएं दे देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें