बौद्ध परिपथ पर सीताद्वार मोड़ के निकट जलता ट्रक।
- फोटो : SRAWASTI
इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर रविवार की सुबह चलते ट्रक में आग लग गई। आग बढ़ती देख चालक ट्रक को मार्ग किनारे खड़ा कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया।
इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत सीताद्वार मोड़ के पास नेशनल हाईवे बौद्ध परिपथ पर रविवार सुबह करीब पांच बजे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। इसकी जानकारी जब तक चालक को होती, आग और बढ़ गई। सड़क पर जलता ट्रक जाता देख अन्य वाहन सवार मार्ग के किनारे खड़े हो गए।
आग बढ़ती देख चालक ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस के साथ ही अग्निशमन कर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे डायल 100 डायल व अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई।