फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: छप्पर में पलटा ट्रक, गृहस्वामी घायल

Mon, 03 Jul 2023 06:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बौद्ध परिपथ पर परसौरा गांव में हादसा
विज्ञापन

इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर परसौरा में रविवार रात आवारा पशुओं को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर फूस के छप्पर पर पलट गया। जिसमें सो रहा गृह स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने जेसीबी से ट्रक को हटाकर घायल को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया है।
बहराइच से प्लास्टिक पाइप लादकर एक ट्रक बलरामपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान सड़क पर मौजूद आवारा पशुओं को बचाने के प्रयास में रविवार रात चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम परसौरा निवासी राम नरेश यादव (45) पुत्र रामलाल के छप्पर पर पलट गया। इसमें गृह स्वामी राम नरेश यादव दबकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक इकौना महिमानाथ उपाध्याय ने तीन जेसीबी लगाकर ट्रक को हटवाया। जिसके नीचे से घायल रामनरेश को बाहर निकाला गया। उसे एंबुलेंस से सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने घायल रामनरेश यादव की हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें