फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। परिवहन निगम द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को भिनगा स्थित रोडवेज बस अड्डा परिसर में नुक्कड़ नाटक व गोष्ठी का आयोजन किया गया। वहां मौजूद लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

गोष्ठी के दौरान बस्ती से आए कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक व गीत के माध्यम से दुर्घटनाओं से बचाव, हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने के फायदे आदि की जानकारी दी। वहीं परिवहन निगम बहराइच डिपो के एआरएम मोहम्मद इरफान ने कहा कि आये दिन सड़क पर हो रहीं दुर्घटनाओं में लोग जान गवां रहे हैं। ऐसे में मोटरसाइकिल सवारों को हेलमेट व चार पहिया वाहन सवारों को सीट बेल्ट जरूर लगाना चाहिए ताकि दुर्घटना से बचा जा सके।
वहीं केंद्र प्रभारी रोडवेज किल्लर ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक करने व मार्ग दुर्घटनाएं रोकने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर बुकिंग लिपिक विकास कुमार, चालक संजय सिंह, परिचालक मनोज कुमार, पप्पू, गणेश विक्रम सिंह, इंद्रभूषण राय, अनीता मौर्या, अंकित शुक्ला, आकृति शुक्ला व मोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें