फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोपेड में मारी टक्कर, युवक गंभीर

Thu, 13 Nov 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल बाइक सवार। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इकौना की ग्राम पंचायत बेलहा निवासी विजय (35) बुधवार सुबह मोपेड से वीरपुर जा रहे थे। कटरा-वीरपुर मार्ग पर कोठार के पास ईंट लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विजय गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर आई पुलिस ने विजय को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन


उधर, मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम कोकल निवासी संतोष (30) बुधवार को बाइक से भिनगा जा रहे थे। उनके साथ गांव की ही कलावती (35) भी थीं। भंगहा-तिलकपुर मार्ग पर राजपुर मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने निजी वाहन से दोनों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


उधर, गिरंट बाजार क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरदत्त नगर गिरंट के मजरा काशीपुरवा निवासी मनीष कुमार (34) मंगलवार रात बदला चौराहे से घर लौट रहे थे। नानपारा-बदला मार्ग पर सुजानडीह जंगल के पास उनके सामने अचानक वनरोज आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि मनीष सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें