कटरा (श्रावस्ती)। राजकीय महामाया महाविद्यालय खरगौरा बस्ती में सोमवार से दो दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव की शुरुआत विधायक रामफेरन पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि तंदरुस्त शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास संभव है।
इस दौरान 100 मीटर दौड़ (बालक) वर्ग में कृष्ण गोपाल ने बाजी मारी। रविंद्र कुमार दूसरे और माधव तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शालू अव्वल रहीं। उषा को दूसरा और लक्ष्मी देवी को तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर प्राचार्य धर्मेंद्र गुप्ता ने कहा कि खेलने से मनुष्य को संघर्ष करने की आदत लगती है। यहां एलडीएम सुभाष मित्रा, प्रधानाचार्य अंशु रानी, शिक्षिका स्वाति सिंह, क्रीड़ा प्रभारी दिलीप कुमार, उपेंद्र कुमार सोनी, आचार्य देवमणि पांडेय, विनय कुमार त्रिपाठी, राहुल मणि त्रिपाठी सहित कई अन्य विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।