फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत बांटी टूलकिट व ऋण

Mon, 18 Sep 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री योगी की ओर से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत लोक भवन लखनऊ में टूलकिट व मेगा ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका कलेक्ट्रेट सभागार में लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान पात्रों को योजना के तहत श्रावस्ती विधायक की ओर से टूलकिट व ऋण प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत सुधा पांडे, राम कुमार, रूप नारायण व चंद्र प्रकाश को दर्जी ट्रेड की टूलकिट प्रदान की। वहीं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के लाभार्थी फरोग हसन, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लाभार्थी दुर्गेश कुमार यादव को ऋण वितरित किया।
योजना के तहत पिछड़े एवं गरीब वर्ग के परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों का गुणगान भी किया। इस दौरान डीडीओ रामसमुझ, उपायुक्त उद्योग वीके चौधरी, जिला सूचना अधिकारी शिवनाथ, एलडीएम सुभाष मित्रा, आशुतोष पांडे, प्रकाश चन्द्र, विनय कुमार तिवारी, दीनानाथ गुप्ता, गौतम कुमार, मनीष वर्मा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें