फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तिरंगा यात्रा निकाली और लोगों को किया जागरूक

Fri, 15 Aug 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
भिनगा में पुलिस कर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा। -स्रोत : पुलिस विगाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर बृहस्पतिवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान लोगों को तिरंगे का महत्व व देश के लिए बलिदान होने वाले वीर जवानों के त्याग की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन


कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से संचालित जन शिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं की ओर से भिनगा नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रशिक्षु हनुमानगढ़ी मोहल्ला से कोतवाली होते हुए दहाना तिराहा पहुंचे। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक पटमेश श्रीवास्तव ने बताया कि तिरंगा झंडा देश के स्वाभिमान का प्रतीक है। इस झंडे के लिए अनगिनत वीर सपूतों ने बलिदान दिया है।

इस मौके पर लल्लू सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं, गिलौला थाने की पुलिस द्वारा भी तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली में शामिल पुलिस कर्मियों ने इस दौरान लोगों को तिरंगे झंडे की महत्ता व स्वतंत्रता दिवस के संबंध में जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें