राप्ती नदी के किनारे जुटी भीड़। -संवाद
इकौना (श्रावस्ती)। बलरामपुर जिले की ग्राम पंचायत अकबरपुर निवासी भोजकुमार (22) बुधवार शाम नदी का करार टूटने से राप्ती में डूब गए। पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश में जुटी है।
बलरामपुर के ललिया क्षेत्र के अकबरपुर निवासी भोजकुमार की ससुराल इकौना क्षेत्र के मनिकौरा कोडरी गांव में है। बुधवार को वह पत्नी को घर ले जाने के लिए ससुराल गए थे। रात में वह साले पवन कुमार के साथ नित्यक्रिया के लिए राप्ती नदी के किनारे गए थे।
राप्ती का करार टूटने से वह मिट्टी के साथ नदी में डूब गए। साले ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और भोजकुमार की तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। ग्रामीणों के साथ सेमरी पुलिस भी गोताखोरों के साथ भोजकुमार को तलाशने में जुटी है।