फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित विवेचनाओं का समय से करें निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली का बुधवार को सीओ सिटी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित अहकमात व विवेचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान लंबित विवेचनाओं को समय से पूरा कने, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी करने तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों का यथाशीघ्र गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण करने के लिए प्रभारी निरीक्षक सहित विवेचकों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हौसिला प्रसाद बुधवार को भिनगा कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्हें 85 विवेचनाएं लंबित मिलीं। इस पर उन्होंने सभी विवेचकों को लंबित विवेचनाओं को समय से पूरा करने, सभी वांछित, वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजने, थाने पर आने वाले मामलों व लंबित प्रार्थना पत्रों का भी गुणवत्तापूर्ण ढंग से तत्काल निस्तारण करने के लिए प्रभारी निरीक्षक सहित सभी विवेचकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इसके बाद उन्होंने बैठक कर आगामी होली के त्योहार व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरतने, अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने व विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में स्थापित महिला हेल्प डेस्क का भ्रमण कर वहां तैनात महिला कर्मचारियों से वार्तालाप भी किया।
विज्ञापन

साथ ही मातहतों को निर्देश दिया कि थाने पर जो भी आगंतुक महिलाएं शिकायत लेकर आएं उनकी समस्या को सरलता पूर्वक सुना जाए। साथ ही उनका यथाशीघ्र निस्तारण भी कराया जाए। जिससे उन्हें अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए भटकना न पड़े। साथ ही बीट आरक्षियों को प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए प्राप्त प्रार्थना पत्रों को सौंपने का निर्देश दिया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक बृजेश द्विवेदी सहित सभी उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षी व आरक्षी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें