फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर से नदारद तीन कर्मियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों की उदासीनता के कारण कर्मचारी लापरवाह बने हैं। कर्मचारी बिना पूर्व सूचना कार्यालय से नदारद हो रहे हैं। इसका डीएम की जांच में लगातार खुलासा हो रहा है। वहीं शुक्रवार को कृषि भवन के निरीक्षण में भी डीएम को तीन कर्मचारी नदारद मिले। डीएम ने उनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

भिनगा स्थित कृषि भवन में संचालित उप कृषि निदेशक व जिला कृषि अधिकारी कार्यालय का शुक्रवार को जिलाधिकारी टीके शिबू ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां तैनात टीएसी केदारनाथ सैनी, विषय वस्तु विशेषज्ञ बजरंगी राम व आशुलिपिक सतीश कुमार जायसवाल नदारद मिले। इस पर डीएम ने सभी अनुपस्थिति कर्मचारियों का एक दिन का वेतन अदेय करने का निर्देश दिया।
वहीं टीएसी केदारनाथ सैनी लगातार कई दिनों से अनुपस्थित मिले। जिनके खिलाफ अलग से कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया है। कार्यालय व परिसर में सफाई खराब मिलने पर नाराजगी जताते हुए सभी व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करवाने का निर्देश उप कृषि निदेशक आरपी राना को दिया। कार्यालय में दो पुरानी जीप खड़ी मिली, इसकी तत्काल नीलामी कराने को कहा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विशुनापुर के किसान मोहनलाल व परसा डेहरिया निवासी रफीक ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए उसने आवेदन किया था। इसके बावजूद उसके खाते में पैसा नही आया। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारी को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दिया कि किसानों को बार बार कार्यालय न बुलाया जाए। इससे पूर्व सीएचसी भंगहा, गिलौला ब्लॉक व बीएसए कार्यालय के निरीक्षण में भी डीएम को कई कर्मचारी नदारद मिले थे।
वहीं उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का गुरुवार शाम डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कार्यालय में दस्तावेजों का रखरखाव ढंग से नहीं मिला। उन्हें जगह जगह पान की पीक, शौचालय में गंदगी देखने को मिली। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए एआरटीओ नरेश कुमार वर्मा को सभी व्यवस्था दुरुस्त करने की नसीहत दी।
इसके साथ ही कहा कि नया लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद स्लाट एलाटमेंट होने पर आवेदक स्वयं आकर टेस्ट दे, पारदर्शिता से लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया निर्धारित शुल्क जमाकर पूरी कराए, बिचैलियों के चक्कर में न पड़े इसका ख्याल रखा जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें