फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र से गांजा की तस्करी की जा रही है। इसकी शिकायत के बाद डीआईजी ने एसपी को प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया था। इस पर एसपी ने एएएसपी के नेतृत्व में मल्हीपुर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम को इसका खुलासा करने को कहा था। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार रात टीम ने 90 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जिले में गांजा की तस्करी रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे के नेतृत्व में मल्हीपुर थाना प्रभारी दद्दन सिंह व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को तैनात किया था। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर को मुखबिर से सूचना मिली कि बहराइच की तरफ से एक बोलेरो आ रही है। जिसमें गांजा मौजूद है। इस पर टीम ने बहराइच मल्हीपुर मार्ग स्थित ग्राम बंजारनपुरवा के पास नाकेबंदी की।
जहां पुलिस को एक बोलेरो आती दिखी। इसे रोकने पर बोलेरो सवार एक व्यक्ति वाहन से उतर कर खेत की तरफ भाग गया। इस पर टीम ने घेराबंदी कर वाहन पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 90 किलो गांजा बरामद किया। आरोपियों की पहचान बहराइच के थाना पयागपुर अंतर्गत बरगदही गांव निवासी सूरज, सुखदेव व विजय कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

जिनके विरुद्ध मल्हीपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेजा गया है। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने टीम गठित की है। गांजा बरामद करने वाली पुलिस टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन मंडल गोंडा ने दस हजार व एसपी ने दस हजार रुपये के नगद पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें