फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार श्रावस्ती तो किसलय बने भिनगा चौकी प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए गुरुवार रात पुलिस अधीक्षक ने महकमे में भारी फेरबदल किया। इस दौरान उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी व आरक्षी सहित बीस कर्मचारियों को नई तैनाती पर भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए गुरुवार रात पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने महकमे में भारी फेरबदल किया। एसपी ने गिलौला में तैनात उप निरीक्षक स्वामी नाथ यादव को यूपी 112 में तैनात किया है। इनके साथ ही पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक दयानंद यादव, उप निरीक्षक गोपाल शुक्ला को यूपी 112 में भेजा है। भिनगा कस्बा चौकी प्रभारी रहे राजकुमार पांडेय को श्रावस्ती चौकी प्रभारी बनाया गया है। श्रावस्ती चौकी प्रभारी रहे किसलय मिश्रा को भिनगा कस्बा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
मीडिया सेल में तैनात रहे उप निरीक्षक अर्जुन पटेल को स्वाट टीम प्रभारी बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइन से मल्हीपुर थाने के लिए स्थानांतरित हुए मुख्य आरक्षी योगेंद्र आजाद को सिरसिया थाने का हेड मोहर्रिंर बनाया गया है। उदयनाथ मिश्रा को मल्हीपुर में हेड मोहर्रिर बनाया गया है। सिरसिया में तैनात आरक्षी जलालुद्दीन व धनंजय चौरसिया को पुलिस लाइन, यूपी 112 में तैनात रहे प्रमोद कुमार व कोतवाली भिनगा में तैनात कृष्ण मोहन चौहान को स्वाट टीम में भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस में लाइन में तैनात रहे अमन जायसवाल को एएचटीयू शाखा भेजा गया है। पुलिस लाइन से बलराम विश्वकर्मा को सिरसिया थाने भेजा गया है। मल्हीपुर में तैनात रहे विमल श्रीवास्तव को पुलिस लाइन, मल्हीपुर में कंप्यूटर आपरेटर रहे मनीष वर्मा को पुलिस कार्यालय सीसीटीएनएस भेजा गया है। पुलिस कार्यालय सीसीटीएनएस से सूरज सिंह को मल्हीपुर, पुलिस लाइन से अरविंद यादव को सिरसिया व अब्दुल कादिर को मल्हीपुर तथा महिला आरक्षी शांती द्विवेदी को महिला थाना से गोपनीय कार्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें