फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पंचायत भवन के तीन कमरों में ताला, एक पर चौकीदार काबिज

Fri, 12 Sep 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
ग्राम वीरपुर लौकिहा के पंचायत भवन में रखा सामान। - संवाद
विज्ञापन
गिरट बाजार। ग्राम पंचायत वीरपुर लौकिहा में बृहस्पतिवार को वित्तीय अनियमितता की जांच करने पहुंचे नोडल अधिकारी अतुल कुमार उस समय दंग रह गए, जब उन्हें पंचायत भवन में चौकीदार का कब्जा मिला। उन्होंने तत्काल पंचायत भवन को खाली करवाकर उसकी साफ-सफाई करवाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन



नोडल अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि गांव में हुए विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता की शिकायत की गई थी, जिसकी जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता के गांव से बाहर होने के कारण जांच पूरी नहीं हो सकी है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पंचायत भवन के तीन कक्ष बंद मिले और एक कक्ष में चारवाई, डीजल पंप आदि रखा मिला। पूछने पर ग्राम प्रधान ने सचिवालय के चौकीदार बरकत अली द्वारा सामान रखने की बात बताई गई। इस पर पंचायत भवन को तत्काल खाली करने के लिए निर्देशित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें