फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से जीत तीन लोग हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोरोना संक्रमण को लेकर शनिवार को राहत भरा दिन रहा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में एक भी मरीज नहीं मिला। वहीं तीन लोग संक्रमण को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। हालांकि अब भी जिले में 32 मरीज एक्टिव हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को लेकर शनिवार को राहत भरी खबर रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। वहीं तीन लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ भी हुए। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी सहित जमुनहा के मुरावनपुरवा निवासी एक व भिनगा नगर के मोहल्ला बारी निवासी एक व्यक्ति शामिल है।
जिले में अब तक 124959 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 123447 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। अब तक जिले में 1117 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 13 की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय कुल 32 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब तक 205 पहुंच चुकी है। इनमें से नौ जोन अब भी सक्रिय हैं। वहीं सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए लोग बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें