फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोग कोरोना संक्रमित, नौ हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण भले ही लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इससे स्वस्थ होने वालों की संख्या भी कम नहीं है। मंगलवार आई रिपोर्ट में जिले के तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं नौ लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ भी हुए हैं। सभी कोरोना संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच थोड़ी राहत भरी खबर भी मिल रही है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में जहां सिरसिया के घोघवा कला निवासी एक, भिनगा के मोहल्ला नई बाजार निवासी एक व जमुनहा के नगई गांव निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। वहीं जिले के नौ लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ भी हुए हैं।
इनमें इकौना बाईपास निवासी दो, सिरसिया के भुजंगा निवासी एक, संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में दो, गिलौला के कटहा में एक, रामपुर पैड़ा में एक, जमुनहा के रहमतू गांव में एक, लालापुरवा में एक व गलकटवा में एक लोग शामिल हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। जिले में अब तक 119202 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 118284 की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। इनमें 1107 लोग कोरोना संक्रमित मिले।
वहीं 13 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय कुल 37 एक्टिव केस हैं। अब तक कुल 204 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। इनमें से सात जोन अब भी सक्रिय हैं। जिनमें इकौना में 03, जमुनहा में 01 व भिनगा में 03 जोन सक्रिय हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचने के लिए लोग बिना मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें