फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 16 में से तीन शिकायतों का हुआ निस्तारण

Tue, 23 Dec 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. अंजू प्रजापति के नेतृत्व में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 16 शिकायतें आईं, जिनमें से मात्र तीन मामलों का ही निस्तारण किया जा सका। साथ ही अन्य मामलों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


जन सुनवाई के दौरान आयोग की सदस्य ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करने व उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता से सुनें और संवेदनशील व्यवहार करें।

महिलाओं से अपील की कि वे अपने जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ाएं, जिससे उनका पारिवारिक जीवन सुखी ढंग से चल सके। उन्होंने सभी अभिभावकों से भी अपील करते हुए कहा कि लड़का-लड़की में भेदभाव न करें, दोनों को समान शिक्षा दें।
विज्ञापन


कहा कि बाल विवाह जैसी कुरीतियों को पनपने न दें, यदि कहीं बाल विवाह होता दिखे, तो संबंधित अधिकारियों को सूचना दें। इस मौके पर सीओ सतीश कुमार शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज, डीपीओ पीके दास, बीएसए अजय कुमार व महिला थाना प्रभारी पुष्पलता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें