जेतवन परिसर में प्रार्थना करते अनुयायी।- संवाद
कटरा। बुद्ध की तपो॓स्थली श्रावस्ती में सोमवार को भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में थाईलैंड के बौद्ध अनुयायियों ने पूजा-अर्चना की। भिक्षु देवानंद ने कहा कि भगवान बुद्ध ने 29 वर्षों तक राजसी ठाठ से जीवनयापन किया है, दुनिया की सच्चाई का ज्ञान होते ही वह सांसारिक मोह से विरत हो गए। भगवान बुद्ध ने लोगों को आत्मचिंतन का ज्ञान प्रदान किया है। वह अपनी शिक्षा के माध्यम से लोगों को खुद की अच्छाइयों व बुराइयों को देखकर उसे सुधारने की बात कही है। इसलिए हम सभी को अपनी बुराइयों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर काफी संख्या में बौद्ध अनुयायी मौजूद रहे।