फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आतिशबाजी के दौरान गोला दगने से तीन घायल

Tue, 10 Nov 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना। दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान हाथ में गोला दगने से एक बालक समेत तीन लोग घायल हो गए। एक युवक की हथेली के चीथड़े उड़ गए, जबकि बालक की एक उंगली कट गई। तीसरे युवक की हथेली गंभीर रूप से झुलस गई। तीनों को सीएचसी इकौना पहुंचाया गया। वहां से दो को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


नवीन मॉडर्न क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुरैनिया निवासी अंकुर (10) सोमवार को दिवाली पर पटाखे दाग रहा था। उसी दौरान पटाखा हाथ में फट गया, जिससे उसकी एक उंगली उड़ गई। वहीं, इकौना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर राजा निवासी मंशाराम (19) के हाथ में गोला दग गया। इससे उनकी हथेली के चीथड़े उड़ गए।

परिजन दोनों को सीएचसी इकौना ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।

इकौना क्षेत्र के भलुहिया दसोंधी निवासी विनय शर्मा (30) सोमवार रात आतिशबाजी कर रहे थे। उसी दौरान उनके हाथ में गोला दगने से हथेली गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उन्हें निजी वाहन से सीएचसी इकौना ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें