फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Tue, 10 Nov 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम लदोहवा में मंगलवार सुबह घर के बरामदे में पंखे के कुंडे से साड़ी के सहारे युवक का शव लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने भी घटनास्थल की जांच और परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन


ग्राम लदोहवा निवासी भगवानदीन का पुत्र राकेश कुमार (32) सोमवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद बरामदे में सोया था। मंगलवार सुबह उसकी पत्नी संगीता की नींद खुली तो राकेश का शव फंदे से लटका मिला। संगीता के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भगवानदीन ने बताया कि राकेश के पांच बच्चे हैं। इनमें रमन (13), अमन (10), दीपक (8), नीरज (5) और पंकज (3) शामिल हैं। अब उनके भरण-पोषण की जिम्मेदारी संगीता पर आ गई है।
विज्ञापन


सीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों के अनुसार, राकेश का लंबे समय से इलाज चल रहा था और वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें