फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सड़क हादसों में मासूम सहित तीन की मौत

Mon, 12 May 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में मासूम व दो अन्य लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

पहली घटना, भिनगा क्षेत्र के ग्राम राजापुर रानी निवासी मुलायम (25) बाइक से शनिवार देरशाम अपने मौसी के घर इकौना क्षेत्र के ग्राम धोबहा तमाही जा रहा था। साथ में उसकी मां फूलदेवा (45) भी थीं। सेमरी से सेमरी तरहर जाने वाले मार्ग पर ग्राम धोबहा धरमनगर के पास सामने से आ रहे बोलेरो ने बाइक में ठोकर मार दिया। बाइक सवार दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने फूलदेवा को मृत घोषित कर दिया। मुलायम का इलाज कर उसे घर भेज दिया गया।
दूसरी घटना, गिलौला क्षेत्र के ग्राम पुरुषोत्तमपुर निवासी सुभाष चंद्र (21) बाइक से शनिवार को बहराइच गया था। देर शाम लौटते समय भिनगा बहराइच मार्ग पर मोहरनिया पुल के निकट उसकी बाइक मवेशी से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतकों का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना भिनगा क्षेत्र के ग्राम जानकीनगर कला निवासी निशा (3) शनिवार को परिजनों के साथ सिरसिया क्षेत्र के ग्राम कुथनी गई थी। ई-रिक्शा से वापस लौटते समय बेचई पुरवा लक्ष्मनपुर मार्ग पर कुथनी गांव के पास ही ई-रिक्शा चालक सवारियों को उतारने के लिए रुका था। तभी निशा भी ई-रिक्शे से उतर कर मार्ग के बीच चली गई। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने बच्ची को ठोकर मार दिया। बाइक सवार मौके से चला गया। घायल बालिका को परिजनों ने भिनगा के एक निजी चिकित्सक में ले गए। वहां उसकी इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। परिजनों ने बालिका के शव को घर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें