फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों को बालश्रम से कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला पुलिस की ओर से नो चाइल्ड लेबर अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान टीम ने तीन बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया। जिन्हें रेस्क्यू करके श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने अध्यक्ष बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के निर्देश पर जिले में श्रम प्रवर्तन विभाग, स्थानीय पुलिस व चाइल्ड लाइन की ओर से नो चाइल्ड लेबर अभियान अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एएसपी बीसी दूबे व क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू की ओर से गठित टीम के साथ सोनवा क्षेत्र में छापा मारा गया।
जहां श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने सोनवा पुलिस के साथ क्षेत्र के में ईंट भट्ठा, ढाबा, होटल, दुकानों आदि पर श्रमिक बच्चों की तलाश में जांच की। इस दौरान सिराज मोटरसाइकिल पार्ट्स प्राणपुर मोड़, गिलौला रोड थाना सोनवा से तीन बच्चों को रेस्क्यू करके बाल श्रम से मुक्त कराया।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने अध्यक्ष बाल कल्याण समिति के समक्ष बच्चों को प्रस्तुत करने के लिए चाइल्ड लाइन श्रावस्ती को सौंप दिया। तीनों किशोर सोनवा थाना क्षेत्र के शाहपुर कठौतिया निवासी हैं। टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी के साथ बाल कल्याण समिति के राजेश मिश्रा, उपनिरीक्षक जोखन प्रसाद, पंकज श्रीवास्तव, महिला आरक्षी नेहा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें